सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He was forcibly taken into the forest and beaten, then abandoned there before the attacker fled.

Shahjahanpur News: जबरन जंगल में ले जाकर पीटा, बाद में फेंककर भाग गया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
He was forcibly taken into the forest and beaten, then abandoned there before the attacker fled.
विज्ञापन
खुटार। पुवायां के गांव बेहटा संवात निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने भीरा के सुधीर गुप्ता पर जबरन कार में बिठाकर जंगल में लेकर जाकर पीटने और कार से फेंककर भाग जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि सुधीर गुप्ता का लखीमपुर के मैलानी कसबे में भूसी खरीद आदि का काम है। वह रोजाना घर से मैलानी मजदूरी करने जाता है। आठ मई को वह काम करने गए और मजदूरी के रुपये मांगे तो सुधीर गुप्ता उनको अपनी कार में बिठाकर मैलानी के जंगले में ले गया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के बाद सुधीर गुप्ता उनको फिर कार में बिठाकर खुटार में लंगोटी बाबा मंदिर के पास फेंककर भाग गया। उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उनको 108 सेवा की एंबुलेंस से खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। मारपीट और कार से फेंके जाने पर उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है और काफी चाेटें भी आई हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed