फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Help desks will be set up in Shahjahanpur for the convenience of PET candidates

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: शाहजहांपुर में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनेंगी हेल्प डेस्क, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 18 Oct 2026 05:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 18 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

पीईटी-2026 के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। जिले में पीईटी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Help desks will be set up in Shahjahanpur for the convenience of PET candidates
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ीं बसें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को आयोजित होगी। इसमें गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और बरेली मोड़ पर हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


जिले में पीईटी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के अंदर बने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया गया है। इसके लिए एडीएम रजनीश मिश्रा ने बैठक कर एआरएम को परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संबंधित मार्गों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को बसों और मार्गों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

संविदा चालकों-परिचालकों की बहाली के लिए बनी आर्बिट्रेशन समिति
रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों की संविदा बहाली के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आर्बिट्रेशन समिति गठित की गई है। समिति सीतापुर, गोला और शाहजहांपुर डिपो में विभिन्न प्रकरणों में अनुबंध निरस्त किए गए संविदा चालक-परिचालकों के बहाली संबंधी प्रत्यावेदनों का 23 अक्तूबर को निस्तारण करेगी। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि समिति का अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक को बनाया गया है। इसके अलावा पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed