{"_id":"6a7cd011759760c7dc031727","slug":"in-the-under-19-category-islamia-inter-college-defeated-sardar-patel-college-3-2-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181549-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंडर-19 में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने सरदार पटेल कॉलेज को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंडर-19 में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने सरदार पटेल कॉलेज को 3-2 से हराया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एनटीआई के मैदान पर फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल बालक वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट लोधीपुर में किया गया। अंडर-19 में इस्लामिया कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में सबसे पहले अंडर-19 की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रोमांचक मुकाबले में इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल कॉलेज को 3-2 से पराजित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
इस जीत के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने अपना दबदबा कायम किया। अंडर-17 वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर हथौड़ा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर हथौड़ा की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एनटीआई के अध्यक्ष अंशुमान कुमार मैसी और क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वसीम, तस्दीक अहमद, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला, फराह, प्रेमलता शुक्ला और विभू मौजूद रहे।