सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions issued to develop the circulating area by July 15.

Shahjahanpur News: सरकुलेटिंग एरिया को 15 जुलाई तक विकसित करने के निर्देश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to develop the circulating area by July 15.
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक राजेश पांडेय। संवाद
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने देखे विकास कार्य, जल्द ही पार्सल कार्यालय तोड़ा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्सल कार्यालय को तोड़कर 15 जुलाई तक सरकुलेटिंग एरिया को बेहतर तरीके से विकसित किया जाए।
दोपहर करीब ढाई बजे आए महाप्रबंधक के विशेष सैलून को लाइन नंबर एक पर लिया गया। वहां से वह डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के साथ सीधे मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां गेट पर लगे चैनल के अधिक जगह घेरने पर आपत्ति जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। वहां से सरकुलेटिंग एरिया पहुंचे। अधीनस्थों ने बताया कि बाहरी इलाके को विकसित किया जा रहा है। भवन पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने पार्सल कार्यालय को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने व वर्तमान पार्किंग व्यवस्था को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए सड़क निर्माण कराया जाए। इससे उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे को जोड़कर आवागमन बेहतर बनाया जा सकेगा। पार्किंग की व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रोड साइड की चहारदीवारी को दुरुस्त कराने के साथ ही आकर्षक बनाने के लिए कहा। उन्होंने सेकंड क्लास वेटिंग रूम के विस्तार की आवश्यकता पर भी चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान संरचना को सुरक्षित रखते हुए उसके निकट एक अतिरिक्त वेटिंग रूम विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।
उन्होंने फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द ही शुरू कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, एचआई शशांक पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
--
नरमू ने जीएम को दिया ज्ञापन
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। इसमें आरपीएफ से कब्जे को छुड़वाने समेत कई मांगों को उठाया गया। नरमू कर्मियों के अनुसार, जीएम ने कंपनी कमांडर से अपना सामान निकालकर कक्ष को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस बीच नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी, शिवकुमार सक्सेना, चंदा आदि मौजूद रहे।

--
नजर आया भीख मांगने वाला, आरपीएफ ने भगाया
महाप्रबंधक के दौरे को लेकर अफसर पूरी तरह से सतर्क थे। सेकंड क्लास वेटिंग रूम के पास पार्सल कार्यालय की तरफ से भीख मांगने वाला व्यक्ति आता दिखा। आरपीएफ ने उसे भगाया तो जीएम ने कहा कि आने दो। आरपीएफ ने बताया कि शराब पीकर लोग घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed