{"_id":"6a0365e0d3e74c324108d99a","slug":"medicine-traders-will-not-participate-in-may-20-bharat-bandh-sanchit-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-173033-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई को भारत बंद में शामिल नहीं होंगे दवा व्यापारी : संचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई को भारत बंद में शामिल नहीं होंगे दवा व्यापारी : संचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद के दौरान रोगियों के हितों को देखते हुए दुकानें खुली रखी जाएंगी।
सदर बाजार के शिवम मेडिकोज पर हुई बैठक के बाद जिलाध्यक्ष संचित सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश, केंद्र सरकार के अनुरोध और आम जनता, मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए जिले के दवा व्यापारी 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद में शामिल नहीं होंगे और मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कारपोरेट डिस्काउंट और नकली दवाओं जैसी समस्याएं गंभीर विषय हैं, जिनका समाधान शासन और प्रशासन स्तर पर संवाद और प्रभावी प्रयासों से निकाला जाना चाहिए।
अध्यक्ष संचित सिंह, महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद और कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने सभी सदस्यों से संयम, एकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील भी की। बैठक में चेयरमैन नरेशचंद्र गुप्ता, संरक्षक सुनील गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, पवन मिश्रा, अशोक सक्सेना, इंद्रजीत नरूला, रोहित गुप्ता, कुलदीप यादव, गौरव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, संदीप चावला, मोहम्मद आरिफ सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos