सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nazim won in badminton and Shobhit and Shashi won in chess.

Shahjahanpur News: बैडमिंटन में नाजिम व शतरंज में शोभित और शशि रहे विजेता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Nazim won in badminton and Shobhit and Shashi won in chess.
तिलहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में शतरंज खेलतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबं
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से हुईं वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शशिभूषण के निर्देशन में सुबह दस बजे से छात्र-छात्रा वर्ग में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन में नाजिम और शतरंज में शोभित व शशि विजेता रहे।
बैडमिंटन के फाइनल मैच में छात्र वर्ग से मोहम्मद नाजिम विजेता और मोहम्मद सद्दाम उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में काजल ने पूर्व वर्ष की विजेता मीनाक्षी को हराकर खिताब जीता। कैरम के छात्र वर्ग में मोहम्मद सद्दाम विजेता और मोहम्मद सऊद उपविजेता रहे, जबकि छात्रा वर्ग में प्रियंका प्रजापति ने काजल को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में शोभित कुमार और छात्रा वर्ग में शशि देवी विजेता रहीं। टेबल टेनिस के छात्रा वर्ग में छाया विजेता और सुबी उपविजेता रहीं, जबकि छात्र वर्ग में मोहम्मद नाजिम ने मोहम्मद सद्दाम को हराया।
इसी तरह लंबी कूद के छात्र वर्ग में मोहम्मद सद्दाम प्रथम, मोहम्मद नाजिम द्वितीय और नितिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, सुबी द्वितीय तथा मधु देवी व प्रियंका संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में सद्दाम प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय और मोहित यादव व कपिल शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
इसी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और प्रियंका तथा हिमांशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के साथ विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। व्यवस्था में डॉ. नरेश पाल, विशाल शर्मा, वैभव वर्मा, चरन बिहारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed