{"_id":"6a030ea536e5bfeb9a02b3fc","slug":"nine-female-players-from-the-district-will-showcase-their-prowess-at-the-zonal-trials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173051-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जोनल ट्रॉयल में दम दिखाएंगी जिले की नौ महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जोनल ट्रॉयल में दम दिखाएंगी जिले की नौ महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की ओर से महिला अंडर-19 जोनल ट्रॉयल मैच बुधवार से लखनऊ के जीसीआरजी मैदान पर होंगे। यहां से बेहतर प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ियों को कानपुर में खेलने का मौका मिलेगा। वहां से उत्तर प्रदेश की टीम के लिए रास्ता खुलेगा।
एसोसिएशन ने 13 से 15 मई तक जोनल ट्राॅयल आयोजित किए हैं। प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम में शाहजहांपुर की नौ महिला खिलाड़ियों ने जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। बरेली मंडल की टीम को पूल-बी में रखा गया है। टीमों के सभी मुकाबले 40 ओवर के होंगे।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि जिले से वृंदा भसीन, शबनम प्रसाद, अक्षरा वर्मा, वृद्धि गुप्ता, आयुषी गुप्ता, एंजेल मिश्रा, मनप्रीत कौर, स्तुति मिश्रा और यासमित कौर का चयन किया गया है। ट्राॅयल में शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, बरेली, गोरखपुर, बहराइच, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और रायबरेली जोन की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने बताया कि पिछली बार जिले की चार महिला खिलाड़ियों को अंडर-19 में मौका मिला था। इस बार नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ट्राॅयल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को कानपुर में होने वाले मुकाबलों में खेलने का अवसर मिलेगा। यहां सफल खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में शामिल किया जाएगा।
Trending Videos