सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL: Titans defeated Royals by five wickets in the semi-final.

एनपीएल : सेमीफाइनल में टाइटंस ने रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
NPL: Titans defeated Royals by five wickets in the semi-final.
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन कर रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के कामरान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने रॉयल्स को 19.1 ओवर में 129 रन पर समेट दिया। रॉयल्स की ओर से शोभित द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर पांच चौके और सात छक्के लगाकर 71 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका। टाइटंस के कामरान अंसारी ने घातक गेंदबाजी करके चार ओवर में मात्र 11 रन देकर चार विकेट झटक लिए। बाद में अमित राठौर ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में टाइटंस की शुरुआत तेज रही। रमीज खां ने विस्फोटक अंदाज में 21 गेंद पर पांच चौके और पांच छक्के लगाकर 54 रन बना लिए। कामरान अंसारी ने भी 23 रन की तेज पारी खेली। इस तरह टाइटंस ने 13.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले कामरान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
-----------
फरहान की घातक गेंदबाजी से जीती राइजिंग इलेवन की टीम
अनुज की बल्लेबाजी से केबी क्लब पुवायां ने माइटी इलेवन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। पुवायां के सूर बाबा मैदान पर खेले जा रहे पुवायां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में फरहान की घातक गेंदबाजी से राइजिंग इलेवन ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में केबी क्लब विजेता रहा।
शनिवार को पहला मैच राइजिंग इलेवन पुुवायां और राजवीर इलेवन गदाईसांडा के बीच हुआ। राइजिंग इलेवन के कप्तान अमन राठौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राइजिंग की टीम ने फरहान के 32, अजय के 38 रनों की बदौलत 15 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए। राजवीर इलेवन के खिलाड़ी रोहित ने तीन, नवदीप और केपी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राजवीर इलेवन की टीम 15 ओवर में 133 रन ही बना सकी। गुरशान ने 48 और गुरपाल ने 37 रन बनाए। राइजिंग के गेंदबाज फरहान ने छह विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच माइटी इलेवन धर्मापुर और केबी क्लब पुवायां के बीच हुआ। माइटी इलेवन के कप्तान जीतू शुक्ला ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। माइटी इलेवन की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाए। ईशू ने 37 और अमन ने 22 रन बनाए। केबी क्लब के बॉबी ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी केबी क्लब की टीम ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक ने नाबाद 67, प्रसून ने 34 और मनू ने 21 रन बनाए। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों में अंपायरिंग सुमित और हीरा, कमेंट्री आशीष गुप्ता और स्कोरिंग विपिन ने की। रविवार को इटौली इलेवन और बसंतापुर इलेवन के बीच मैच सुबह दस बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed