सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opposing Team Crumbles Before Amogh and Afroz; Phantom Club Secures 19-Run Victory

Shahjahanpur News: फैंटम क्लब ने 19 रनों से दर्ज की जीत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Opposing Team Crumbles Before Amogh and Afroz; Phantom Club Secures 19-Run Victory
कैंट के मैदान पर बल्लेबाज अमोघ को मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर पुरस्कृत करते नईम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शाहजहांपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार को फैंटम क्लब ने किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम को 19 रनों से हरा दिया। अमोघ गुप्ता की बल्लेबाजी और अफरोज बाबू की घातक गेंदबाजी के आगे विपक्षी बल्लेबाजी बिखर गई।
Trending Videos

कैंटोनमेंट बोर्ड के मैदान पर सुबह सात बजे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए फैंटम क्लब की टीम उतरी। ओपनर बल्लेबाज गौरव कश्यप छह रन व अभिनव पांडेय पांच रन बनाकर आउट हो गए। ओपनरों के सस्ते में आउट होने के बाद अमोघ गुप्ता ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी कर 33 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके व छह छक्के लगाए। हालांकि दूसरे छोर से विकेटों का पतन जारी रहा। टीम ने 12 ओवर में 103 रन बनाए। किंग ऑफ प्लास्टिक के गेंदबाज गौरव गौतम ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग की टीम 84 रनों पर ऑलआउट हो गई। किंग की टीम के ओपनर शाहिद शून्य पर आउट हो गए। अब्दुल रज्जाक ने 17 रनों की पारी खेली। फैंटम क्लब के गेंदबाज अफरोज बाबू ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अमोघ गुप्ता और आकाश ने दो-दो, अनुभव ने एक विकेट हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच अमोघ को चुना गया। उन्हें नईम ने पुरस्कृत किया। अंपायरिंग खादिम और फैज ने की। स्कोरिंग का जिम्मा अजीम ने निभाया। टूर्नामेंट में अजीत, अकरम, पंकज, सौरभ, निजाम, नूर शानू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed