सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for the Provincial Study Camp Deliberated Upon at ABVP Alumni Meeting

Shahjahanpur News: अभाविप की पूर्व कार्यकर्ता बैठक में प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर हुआ मंथन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Provincial Study Camp Deliberated Upon at ABVP Alumni Meeting
एनटीआई में आयोजित अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को लोधीपुर स्थित एनटीआई कॉलेज में पूर्व कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 से 16 जून तक प्रस्तावित प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Trending Videos


बैठक में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन के लिए अमूल्य धरोहर है। प्रांत अभ्यास वर्ग को सफल बनाने में सभी पूर्व कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। बैठक में प्रांत अभ्यास वर्ग की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ता सहभागिता और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में छात्र शक्ति की भूमिका को सशक्त करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश मैसी, विभाग प्रमुख मचकेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला प्रमुख बृजेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, डॉ. सोमशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed