{"_id":"6a7ccfd84d93fc050107b220","slug":"preserving-our-shared-heritage-is-everyones-responsibility-ashfaq-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181547-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझा विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी : अशफाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझा विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी : अशफाक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में झंडा स्थित स्कूल में आयोजित सेमिनार में बोलते प्रो.सैयद नोमान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खा के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि साझा विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की दोस्ती ही साझी विरासत की अनमोल मिसाल है।
वह सद्भावना मंच जमीयत उलेमा की जिला इकाई की ओर से आयोजित स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों का बलिदान हमारी साझा विरासत विषयक सेमिनार में बोल रहे थे। मोहल्ला झंडा कलां स्थित ईडन पब्लिक स्कूल में हुए आयोजन में कहा कि शहीदों की गाथाओं को नौजवानों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होंगे।
संयोजक प्रोफेसर सैय्यद मोहम्मद नोमान ने कहा कि साझा विरासत को नई नस्ल तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। मौलाना असजाद व इमरान कासमी ने सद्भावना मंच की जरूरत पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में सैयद रिजवान, डॉ.इफ्जालुर रहमान, डॉ.विकास खुराना, मौलाना अजीमुद्दीन कासमी, मुफ्ती असम अजीम, डॉ.दिवेश त्रिपाठी, मुफ्ती इकरामुल्लाह व उत्पल यादव ने विचार रखे। इस मौके पर फजलुर रहमान, मुफ्ती अनस हाजी फरीद, कारी अरमान, कारी असमशूद, पूर्व प्रधानाचार्य शाकिर अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा और पारुल यादव के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं और छात्राओं ने खिरनीबाग स्थित शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में पहुंचकर सफाई की। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर बिस्मिल को नमन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर ऋतु शर्मा, रिमझिम सक्सेना, अंशिका यादव, सीमा सिंह, मानसी, गीतांजलि, कुसुमा, अंजलि का सहयोग रहा। संवाद