फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Robbery accused arrested in police encounter in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: दस हजार रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 17 Aug 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी चंदन को गिरफ्तार किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी लूट के मामले में वांछित था। 

विज्ञापन
Robbery accused arrested in police encounter in Shahjahanpur
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में कांवड़ ड्यूटी के दौरान जैतीपुर थाने की पुलिस टीम ने रविवार रात मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि रात करीब 11 बजे मरूआझाला पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। रोकने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी चंदन घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी जैतीपुर भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चंदन जैतीपुर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। उसके पास से लखीमपुर खीरी में 17 जुलाई की लूट से संबंधित  पायल और मोबाइल भी मिला है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed