{"_id":"6aba58367010218c610b9efd","slug":"scouts-and-guides-showed-their-talent-by-building-towers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185960-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एबी रिच इंटर कॉलेज में तृतीय सोपान शिविर में मीनारें बनातीं स्काउट-गाइड। संवाद
एबी रिच इंटर कॉलेज में तृतीय सोपान शिविर में चौथे दिन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जनपद की ओर से एबी रिच इंटर कॉलेज में आयोजित तृतीय सोपान स्काउट-गाइड शिविर चौथे दिन भी जारी रहा। शिविर में स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बारिश के चलते पिछले कई दिनों से प्रभावित रहे शिविर में चौथे दिन सुबह ध्वज शिष्टाचार किया गया। इसके बाद स्काउट-गाइड को शिष्टाचार और बीपी व्यायाम का अभ्यास कराया गया। उन्हें स्ट्रेचर बनाने का तरीका भी सिखाया गया। प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप ने स्काउट-गाइड के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि इसके सिद्धांतों को पूर्ण मनोयोग से जीवन में उतारना चाहिए। जिला प्रशिक्षण आयुक्त करुण कुमार पांडेय ने भी जानकारी दी। जिला सचिव अमीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को शिविर का समापन होगा।