फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shiksha Mitras stage a sit-in; demand exemption from the Super TET.

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों का धरना, सुपर टेट से छूट देने की मांग

Mon, 28 Sep 2026 05:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras stage a sit-in; demand exemption from the Super TET.
शाहजहांपुर में जीआईसी के खेल मैदान पर धरना देते ​शिक्षामित्र। संवाद
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने प्रदेश के 70 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए जीआईसी के खेल मैदान पर धरना दिया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया।
धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष रामपूत पाल ने कहा कि तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी व महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान की ग्राम पंचायत या वार्ड के विद्यालय में स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था। लखनऊ व बाराबंकी को छोड़कर किसी भी जिले में प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षामित्रों की योग्यता व अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, शिक्षामित्र को 12 महीने का मानदेय देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विपिन मिश्रा, मिथलेश यादव, आलोक वर्मा, मुकेश पाल, जितेंद्र वर्मा, जगरूप बाबू, रीमा देवी, हरिओम वर्मा, सिकंदर खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed