{"_id":"6ad500f9544b8031b406dc0b","slug":"shiva-procession-taken-out-with-great-fanfare-in-kurriya-kalan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187794-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में धूमधाम से निकाली शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में धूमधाम से निकाली शिव बरात
विज्ञापन
कुर्रिया कलां में शिव बरात में शामिल देव स्वरूपों की झांकी की पूजा-अर्चना करते ग्रामीण। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट छह माह बाद 20 अक्तूबर को सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले सोमवार को परंपरानुसार गांव में धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। इसमें देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शिव बरात देवी मंदिर से शुरू होकर कोंचेश्वर स्थान, फूलमती मंदिर और ठाकुरद्वारा होते हुए शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रास्ते में कई स्थानों पर बरात का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों की झांकियों पर पुष्प वर्षा की और माला पहनाकर पूजा-अर्चना की।
बरात में शामिल लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। देवी मंदिर के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शिव बरात के आयोजन में अमित अवस्थी, अनुज दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, वेदप्रकाश मिश्रा और उदित दीक्षित का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
--
भरत-राम मिलाप का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के गांव महमदपुर में पंचम शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं मानस सम्मेलन में यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने द्वार यज्ञ कराया। इसके बाद संतों और श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। कथा के आठवें दिन कथा व्यास प्रेममूर्ति रामानुजाचार्य ने रामकथा में वर्णित भरत चरित्र का वर्णन किया। चित्रकूट में भरत और भगवान राम के मिलाप का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यवस्थापक श्रद्धेय मिश्रा, प्रदीप त्रिवेदी, अंकित मिश्रा, अनुज मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद
--
श्रीराम नाम की अनंत शक्ति की महिमा का वर्णन किया
कुर्रियाकलां। रामखेड़ा गांव के देवी माता मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा में कथाव्यास आशीष वाजपेई ने राम नाम की अनंत शक्ति और उसकी महिमा का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि कलयुग में केवल राम नाम का स्मरण ही भवसागर से पार लगाने वाला है। कथा में विपिन शुक्ला, अजय सिंह, रजत शुक्ला, सूरज शर्मा, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद