{"_id":"6a7085d6d2630e937008b0c8","slug":"sp-leaders-protest-against-closure-of-licensed-hotels-and-meat-shops-on-the-non-kanwar-route-in-shahjahanpur-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गैर कांवड़ मार्ग पर होटल और मांस की दुकानें बंद कराने का विरोध, सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गैर कांवड़ मार्ग पर होटल और मांस की दुकानें बंद कराने का विरोध, सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
Mon, 03 Aug 2026 07:05 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:05 PM IST
सार
शाहजहांपुर में सपा ने सोमवार को गैर कांवड़ मार्गों पर होटल और मांस की दुकानें बंद करने का विरोध किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में गैर कांवड़ मार्गों पर लाइसेंसी होटलों और मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और होटल व्यवसायियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में होटल व्यवसायी और लाइसेंसी मांस विक्रेता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जिन मार्गों से कांवड़िये नहीं गुजरते, वहां भी लाइसेंसी शाकाहारी, मांसाहारी होटल व लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। इससे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। पुलिस की इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। तनवीर ने कहा कि पुलिस कांवड़ यात्रा के नाम पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
सपा नेता अतिउल्लाह सिद्दीकी ने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग नहीं है, वहां प्रशासन से निर्धारित शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी का पालन कराया जाए। शेष चार दिन तक दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर रामवीर सिंह सोमवंशी, सत्येंद्र यादव, देवेंद्र मिश्रा, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन