सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leaders target the UP government over PDA Reservation in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: प्रदेश में 11514 आरक्षित सीटों की लूट का आरोप, सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा ने प्रदेश सरकार पर पीडीए वर्ग के आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 22 भर्ती परीक्षाओं में 11,514 आरक्षित सीटों का नुकसान हुआ है। 

SP leaders target the UP government over PDA Reservation in Shahjahanpur
सपा ने उठाया पीडीए आरक्षण का मुद्दा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 22 भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में 11,514 आरक्षित सीटों का नुकसान पीडीए समाज को हुआ है।





बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रदत्त संविधान और आरक्षण व्यवस्था सामाजिक बराबरी सुनिश्चित करने का माध्यम हैं। ऐसे में आरक्षण व्यवस्था में कथित गड़बड़ी पीडीए समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती और यूपी पुलिस भर्ती समेत कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और आरक्षण से जुड़े तथ्यों को उजागर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनवीर खां ने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान वर्ष 2012 से 2017 तक सभी वर्गों और समाज के हित में कार्य किए गए। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और कथित आरक्षण घोटाले की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने भी साधा निशाना 
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिससे करोड़ों अभ्यर्थी प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया गया है। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि आरक्षण और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का मुद्दा जनता के सामने रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता ही अंतिम फैसला करेगी और सपा भाजपा सरकार के कारनामों को उजागर करने का काम करेगी। प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी,महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed