फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sudhir Gupta becomes State President of the Western UP Rice Millers Association.

Shahjahanpur News: सुधीर गुप्ता बने पश्चिमी उप्र राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Gupta becomes State President of the Western UP Rice Millers Association.
एएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। स्रोत स्वयं
पुवायां (शाहजहांपुर)। पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता को पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष और एकांश गुप्ता को प्रदेश महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

रविवार को एमएलसी के पुवायां स्थित आवास पर हुई बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल को मिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। बैठक में मौजूद लगभग 400 राइस मिल मालिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राइस मिल मालिकों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में मिल मालिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमलएसी ने कहा कि संगठन से जुड़े मिल मालिकों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और मिल मालिकों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed