फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugarcane variety 'Kosha 17231 Bismil' receives recognition as a national standard.

Shahjahanpur News: गन्ना किस्म कोशा 17231 बिस्मिल को नेशनल स्टैंडर्ड की मिली मान्यता

Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane variety 'Kosha 17231 Bismil' receives recognition as a national standard.
गन्ना शोध परिषद में विकसित अगेती किस्म कोशा 17231 बि​स्मिल। स्रोत: परिषद
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों ने गन्ना अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। परिषद में विकसित गन्ना किस्म कोशा 17231 बिस्मिल को अखिल भारतीय समन्वित गन्ना शोध परियोजना के तहत नॉर्थ-वेस्ट जोन की अगेती गन्ना किस्मों के परीक्षण के लिए नेशनल स्टैंडर्ड के रूप में मान्यता दी गई है। इस किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर अगेती गन्ना किस्मों के मूल्यांकन का मानक दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना के तहत नॉर्थ-वेस्ट जोन में उत्तर प्रदेश के मध्य व पश्चिमी क्षेत्र के साथ उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। अब इन क्षेत्रों में विकसित व परीक्षण की जा रही अगेती गन्ना किस्मों की तुलना कोशा 17231 से की जाएगी। नई किस्मों को जारी करने की प्रक्रिया में इस मानक के सापेक्ष उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार व डॉ.सुजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के राहुरी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले पंजाब की गन्ना किस्म को जे-64 नॉर्थ-वेस्ट जोन को नेशनल स्टैंडर्ड की मान्यता थी। अब उसके स्थान पर शाहजहांपुर में विकसित कोशा 17231 को यह स्थान मिला है। कोशा 17231 को अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के सम्मान में बिस्मिल नाम से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed