सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The buildings lit up with lights on the eve of Republic Day.

Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर रोशनी से जगमगा उठी इमारतें

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The buildings lit up with lights on the eve of Republic Day.
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर सरकारी व अर्द्ध सरकारी इमारतें रोशनी से जगमगा उठीं। तिरंगे के रंग से सजावट भी की गई। शहर के लोग देशभक्ति के रंग में डूब गए। पूरे दिन तिरंगे की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
Trending Videos


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन को परेड के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया। इसी तरह शहीद उद्यान और कवि तिराहे को तिरंगे रंग से सजाया गया। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरे दिन चला। कलक्ट्रेट भी रंग-बिरंगी फ्लड लाइट से जगमगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने तिरंगे, झंडे, गुब्बारे, बैज, रिबन, पतंग व अन्य सजावटी सामान की खरीदारी की। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राएं तिरंगे रंग की टोपियां, टी-शर्ट, स्कार्फ खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों ने तिरंगा थीम में सजे अपने स्टॉल्स से ग्राहकों को आकर्षित किया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed