सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bus fell into a ditch; passengers narrowly escaped injury.

Shahjahanpur News: खाई में उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bus fell into a ditch; passengers narrowly escaped injury.
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। हरदोई से यात्री लेकर आ रही वहां के डिपो की रोडवेज बस लखनऊ-पलिया हाईवे पर बुधवार शाम करीब चार बजे कनेंग तिराहे पर निर्माणाधीन पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
Trending Videos

गनीमत रही कि इस हादसे में बस पर सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को भी चोट नहीं आई। राहगीरों के अनुसार बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना की जानकारी परिवहन निगम के अधिकारियों को दे दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से शाहजहांपुर की ओर रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed