{"_id":"69419840f18af1e83907b400","slug":"the-cold-wave-continues-with-a-difference-of-only-57-degrees-between-the-maximum-and-minimum-temperatures-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160518-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठंड का प्रकोप... अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 5.7 डिग्री का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठंड का प्रकोप... अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 5.7 डिग्री का अंतर
विज्ञापन
मंगलवार सुबह टाउनहॉल में छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 5.7 डिग्री का अंतर रह जाने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। कोहरे में दृश्यता 50 मीटर रह गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 214 पर पहुंच गया। बुधवार को भी तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरा रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह ऊंचाई पर बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई। दिन में भी कोहरा रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन उसका कोई प्रभाव नजर नहीं आया। गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
शाम को पछुआ हवा के असर ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से घना कोहरा रहने के साथ तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। गलन और ठिठुरन का प्रकोप बढ़ेगा।
--
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
11 दिसंबर 7.7 22.4
12 दिसंबर 8.5 22.8
13 दिसंबर 8.1 24.4
14 दिसंबर 7.8 24.8
15 दिसंबर 8.1 21.0
16 दिसंबर 11.3 17.0
Trending Videos