सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The District Magistrate has implemented a new system for public hearings.

Shahjahanpur News: डीएम ने लागू की जनसुनवाई की नई व्यवस्था

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate has implemented a new system for public hearings.
कलक्ट्रेट में लाइव वीसी व्यवस्था के माध्यम से  सुनवाई करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की सुनवाई को बेहतर बनाने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नई पहल की है। जनसुनवाई के दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी विभागीय अधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से डीएम से सीधे जुड़े रहेंगे। ऐसे में डीएम तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर समस्या का समाधान करेंगे। फरियादी को भी नहीं भटकना पड़ेगा।
Trending Videos


बुधवार को डीएम ने नई पहल के तहत जनसुनवाई की गई। इस व्यवस्था में शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या सीधे डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। संबंधित विभागों के अधिकारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तक अपने कार्यालय में शिकायतें सुनते हुए डीएम से सीधे जुड़े रहे। डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत सुनते ही तत्काल संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौके पर ही समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इससे न केवल शिकायतों के निस्तारण में लगने वाला समय काफी कम होगा, बल्कि फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।
--
दूसरी शादी करने पर दिए कार्रवाई के निर्देश

डूडा कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने दूसरी शादी रचा ली। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने कर्मचारी को नौकरी से निकालने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। हरदोई निवासी कर्मचारी की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी का आरोप है कि उसका ससुर उन पर गंदी नजर रखता है। कर्मचारी ने पिछले महीने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर कर्मचारी की पत्नी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और डीएम तक अपनी फरियाद पहुंचाई। बुधवार को डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरोपी को नौकरी से निकलवाया जाए। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed