सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The MLA sent a letter to the Chief Minister to secure compensation.

Shahjahanpur News: मुआवजा दिलाने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
The MLA sent a letter to the Chief Minister to secure compensation.
विज्ञापन
कांट। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने आंधी-तूफान से गांवों में हुई तबाही से प्रभावित लोगों काे मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिलास्तरीय टीम गठित कराने की मांग की है।
Trending Videos

उन्होंने बुधवार को क्षेत्र के कई गावों में भ्रमण कर सोमवार की रात आई तेज आंधी से प्रभावित हुए परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि आंधी-तूफान से कई गांवों में मकानों को नुकसान पहुंचा और फसलें बर्बाद हो गई हैं। बड़ी संख्या में बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो जाने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर राजस्व विभाग से तत्काल सर्वे कराने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री से भी प्रभावितों को राहत सहायता दिलाने के साथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed