सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wheels of the goods train were finally brought back onto the tracks four hours later.

Shahjahanpur News: चार घंटे बाद पटरी पर लाए जा सके मालगाड़ी के पहिये

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
The wheels of the goods train were finally brought back onto the tracks four hours later.
विज्ञापन
राहत दुर्घटना ट्रेन की ली गई मदद, डीआरएम-एडीआरएम पहुंचे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तिलहर और शाहजहांपुर के बीच बंथरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के वैगन के चार पहिये पटरी से उतरने की सूचना के बाद रेलवे में खलबली मच गई। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव और एडीआरएम पारितोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में कार्य को कराया। करीब चार घंटे के बाद पहिये पटरी पर लाए जा सके।
सोमवार की शाम 6:20 बजे पंजाब जा रही खाली मालगाड़ी के वैगन के चार पहिये पटरी से उतर गए थे। लूप लाइन होने के कारण रेल यातायात बाधित नहीं हुआ, लेकिन डिरेलमेंट की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत ही सबसे पहले एडीआरएम पारितोष कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव भी लखनऊ जाते समय रास्ते से लौट आईं और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा से आई राहत दुर्घटना ट्रेन की मदद से चक्कों को पटरी पर लाया गया। इसके बाद वैगन को चलाकर देखा गया। पूरे मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई है। कैरिज एंड वैगन विभाग और रेल पथ विभाग के अफसरों ने अपने तर्क देकर रिपोर्ट बनाई, जिसे मुरादाबाद भेज दिया गया। वहीं से जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed