सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those responsible for damaging the statue will be revealed in the police investigation.

Shahjahanpur News: पुलिस की जांच में सामने आएंगे प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के जिम्मेदार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Those responsible for damaging the statue will be revealed in the police investigation.
टाउनहॉल ​स्थित नगर निगम कार्यालय में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के पास चल रहा निर्माण कार्य। स
विज्ञापन
प्रतिमाओं के पुनर्स्थापित होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसी कैमरे
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अब पुलिस की पड़ताल में स्पष्ट होगा कि प्रतिमाओं को किसने क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शासन के निर्देश पर विभागीय जांच भी की जा रही है। वहीं, प्रतिमास्थल के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इस मामले में निलंबित एई और जेई के अवकाश पर होने का प्रार्थना पत्र देने की बात सामने आई है, जबकि नगर आयुक्त का कहना है कि अवकाश का प्रार्थना पत्र उनके पास नहीं पहुंचा है।
नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमकृष्ण खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित थीं। अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मैसर्स फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च की रात करीब 11 बजे फर्म ने प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। हंगामा होने और मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद नगर निगम के एई मनोज कुमार व जेई प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया था। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बृहस्पतिवार तड़के प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित करा दिया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, अब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार के उपनिरीक्षक सुशील कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने साक्ष्य संकलन करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने के मामले की पुलिस जांच जारी है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, नगर निगम प्रशासन ने प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम और आईटीएमएस से निगरानी की जाएगी। नगर आयुक्त ने एसपी को पत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करने के लिए भी लिखा है। फिलहाल अभी नगर निगम प्रवर्तन दल को प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
---------
विभागीय जांच के साथ पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं। पुलिस बल की मांग की गई है।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

टाउनहॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के पास चल रहा निर्माण कार्य। स

टाउनहॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के पास चल रहा निर्माण कार्य। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed