सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three months later, a report was filed against six people.

Shahjahanpur News: तीन माह बाद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Three months later, a report was filed against six people.
विज्ञापन
जलालाबाद। जमीन के विवाद के चलते गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घटना के करीब तीन माह बाद दो अज्ञात समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
Trending Videos

रुस्तमपुर गांव के जगदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी प्रतिपाल शर्मा से उनका जमीन को लेकर चल रहा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। विवादित जमीन पर वह काबिज थे, लेकिन प्रतिपाल उस जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसीलिए गत वर्ष चार दिसंबर को प्रतिपाल ने उसके घर आकर धमकी देते हुए कहा कि वह जमीन खाली कर दे और मुकदमा वापस ले ले, अन्यथा अंजाम बहुत बुुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात वहां मौजूद प्रतिपाल और चिनौर निवासी रवि शर्मा ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। एक गोली उनके दाहिने हाथ में लगने से वह घायल हो गया। हमले के दौरान दोनों आरोपियों के अलावा वहां किशन पाल, बिपिन शर्मा और दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed