सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trees standing on railway land were cut down; two people have been taken into custody.

Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन पर खड़े पेड़ काटे, दो लोग हिरासत में लिए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trees standing on railway land were cut down; two people have been taken into custody.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली की पाकड़ चौकी क्षेत्र में पुरानी रेलवे की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ को काट लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos

केरूगंज स्थित पुरानी रेलवे लाइन के किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ खड़े थे। रेलवे की जमीन पर खड़े पेड़ तैयार होने पर मंगलवार की रात कुछ लोग काटने पहुंच गए। उन्होंने पेड़ों को काट लिया। इस बीच किसी ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। जहां से उपनिरीक्षक पहुंचे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद आरपीएफ को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस वाहन को पकड़ लिया, जिसमें लकड़ी रखी जा रही थी। इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के स्तर से होगी। दो आरोपियों को उनके सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed