{"_id":"69a18f2f12141965b20af3f6","slug":"two-groups-clashed-at-a-tea-stall-in-front-of-the-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166757-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के सामने चाय की दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के सामने चाय की दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज गेट के सामने होती मारपीट। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
वायरल वीडियों के आधार पर की जा रही आरोपियों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के सामने चाय की दुकान पर छह-सात युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सरेराह मारपीट से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले भाग गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मारपीट करने वाले निजी एंबुलेंस चालक बताए गए हैं।
मामला बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे का है। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के सामने एक चाय की दुकान पर बैठे छह-सात युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे का कॉलर पकड़ धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।
मारपीट के दौरान लगे जाम की सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह मौके पर गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पूछताछ में लोगों ने बताया है कि विवाद करने वाले निजी एंबुलेंस चलाते हैं।
--
पहले मारपीट, फिर कर लेते हैं समझौता
राजकीय मेडिकल कॉलेज पास आए दिन निजी एंबुलेंस चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। मरीज को ले जाने के लिए आए दिन चालकों में विवाद होता रहता है। एक-दूसरे से मारपीट भी हो जाती है। फिर बैठकर सभी समझौता कर लेते हैं।
Trending Videos