{"_id":"697517a6c813b4ef170b75e5","slug":"uttar-pradesh-foundation-day-was-celebrated-with-great-fanfare-and-certificates-were-distributed-to-beneficiaries-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-163884-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया गया उप्र स्थापना दिवस, लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया गया उप्र स्थापना दिवस, लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
अंटा चौराहा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र, शिक्षा, खेल, मत्स्य एवं खादी ग्रामोद्योग सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं चेक वितरित किए गए।
विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज, लखनऊ से विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प के साथ आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का सीधा प्रसारण भी देखा गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हथौड़ा बुजुर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन इंदु अजनबी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos