सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies four years after marriage; dowry death alleged.

Shahjahanpur News: शादी के चार साल बाद महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies four years after marriage; dowry death alleged.
कुसमा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
परिवार वाले पहुंचे तो घर पर नहीं मिले ससुराल वाले

संवाद न्यूज एजेंसी
सिंधौली/शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के बचूइया गांव निवासी शिवम की 25 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव टिनशेड में पड़ी धन्नी में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी रामरतन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कुसमा की शादी 2022 में की थी। बेटी की ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें एक रिश्तेदार से बेटी की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब परिवार के लोगों के साथ बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद था। परिवार के लोग घर में नहीं थे। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आरोपी भाग गए। भाई संजय ने बताया कि बहन को शादी में बाइक दी थी। इसके बावजूद बुलेट बाइक की मांग को लेकर बहन को परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन

बहन के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। संजय ने बताया कि बहन की दो वर्षीय बेटी तनवी है। कुसमा के शव को देख उनकी मां रामश्री, भाई राहुल और संजय का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कुसमा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कुसमा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed