{"_id":"6a84b143a26622b67e0f6148","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182085-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सलोनी राठौर (28) का शव मंगलवार को दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, शिवम रोजा के लोधीपुर मोहल्ला स्थित एक स्कूल में एकाउंटेंट हैं। वह मंगलवार की सुबह ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी सलोनी, बेटे दिव्यांश व बेटी तृप्ति घर पर थे। दोपहर तक जब सलोनी ऊपरी मंजिल से नीचे नहीं आई, तब उनकी सास छत पर गईं। देखा कि कमरे में सलोनी का शव फंदे से लटका हुआ था। गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा था।
उनकी चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सलोनी को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सलोनी का मायका देहरादून में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद