{"_id":"698208b49c58d30cb005d8cc","slug":"young-man-dies-after-snake-bite-in-shahjahanpur-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से युवक की मौत: परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से युवक की मौत: परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झाड़-फूंक में कीमती समय गंवा दिया। जब युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सांप ने गांव हर्रैया के राधेश्याम कश्यप को डस लिया। घटना सोमववार को उस वक्त हुई, जब राधेश्याम सांप को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। काफी देर बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
राधेश्याम कश्यप गांव करनापुर के एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करते थे। दो फरवरी की सुबह वह बाइक से गेहूं पिसवाने गांव गंगसरा गए थे। किसी की कॉल आने पर राधेश्याम सांप पकड़ने चले गए, जहां उनको सांप ने उनको डस लिया था। जहर का असर होने पर वह गांव गंगसरा में एक डॉक्टर के यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी पाकर परिजन भी गंगसरा पहुंचे और राधेश्याम को बंडा के गांव सुनासिरनाथ में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति के यहां ले गए। लाभ नहीं होने पर शाम को उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया।
डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी
राधेश्याम की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई है। उनका चार माह का पुत्र वैभव है। भाई रामसरन ने बताया कि घर में सांप दिखने पर पकड़ने के लिए लोग राधेश्याम को बुला लेते थे। सोमवार को भी कहीं सांप पकड़ते समय सांप ने डस लिया। उन लोगों ने इलाज और झाड़ फूंक कराई, लेकिन राधेश्याम की जान नहीं बच सकी। राधेश्याम मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
