{"_id":"698237816685227be009d37c","slug":"srimad-bhagavatam-is-like-a-guide-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164705-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत कथा मार्गदर्शिका के समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत कथा मार्गदर्शिका के समान
विज्ञापन
तहवरगंज में श्रीमद्भागवत कथा में प्रसंग सुनाते कथा व्यास। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भावलखेड़ा। तहवरगंज में शिव परिवार मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन मंगलवार को कथाव्यास पं. मोहित शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण और अनुसरण से असंख्य प्राणियों का उद्धार हुआ है। उन्होंने कथा के कई प्रसंग सुनाकर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के बीच भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथास्थल पर भगवान के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। संवाद
000
भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाया
कुर्रियाकलां। कौढ़ा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास पं. राहुल कृष्ण दीक्षित ने ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भगवान की निष्काम भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सौतेली मां ने ध्रुव को पिता की गोद से उतारा, तो उन्होंने अपनी मां की प्रेरणा से तपस्या करके भगवान की निकटता के साथ अटल स्थान प्राप्त कर लिया। कथा श्रवण में तमाम ग्रामीण शामिल हए। अंत में भगवान की आरती हुई और आयोजकों ने प्रसाद वितरित किया। संवाद
000
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर धूमधाम से हुआ भंडारा
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर मंगलवार को कथा व्यास पंडित छत्रपाल मिश्रा ने यज्ञ कराया। यजमान मूलाराम गुप्ता एवं छत्रपाल शर्मा ने परिवार सहित हवन में आहुतियां दीं। बाद में कन्याओं को भोज कराकर और उन्हें दान-दक्षिणा देकर जन सामान्य के लिए भंडारा आरंभ किया गया। भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में कथा व्यास को अंग वस्त्र और दान-दक्षिणा देकर विदाई दी गई। संवाद
Trending Videos