सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies Under Suspicious Circumstances at In-Laws' Home; Body Found Hanging

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में ससुराल में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Young Man Dies Under Suspicious Circumstances at In-Laws' Home; Body Found Hanging
दीपराम उर्फ दीपू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने पर जाना पड़ा था जेल, तब से तनाव में था
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी। हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू गांव निवासी 35 वर्षीय दीपराम उर्फ दीपू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव स्थित उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, दीपराम जेल से छूटने के बाद से तनाव में था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के भाई गनेश ने बताया कि होली से पूर्व दीपराम का रिश्तेदार एक लड़की को लेकर चला गया था। मदद करने के आरोप में उन्हें व उसके भाई दीपराम को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके बाद से भाई की पत्नी राम गूजरी बच्चों के साथ अपने मायके आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा लड़ने के लिए परिवार के पास रुपया नहीं था। इसलिए तीन बीघा खेत गिरवी रखकर व अन्य लोगों से रुपया उधार लेकर केस लड़ा। करीब 15-20 दिन पूर्व जेल से छूटकर दीपराम आया था। इसके बाद से वह काफी तनाव में था। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो दीपराम को गैलरी में फंदे से लटका देखा। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।
परिजनों के अनुसार, दीपराम की शादी को 15 साल हो चुके हैं। एक बेटी रागिनी और एक बेटा शिवा है। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दीपराम उर्फ दीपू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दीपराम उर्फ दीपू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed