सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board Class 10th 12th Result 2026 toppers in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हाईस्कूल में तीन विद्यार्थी बने जिला टॉपर, इंटर में विशाल का पहला स्थान; देखें पूरी लिस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल में भूमि सिंह, समीर भारद्वाज और सत्यदेव ने संयुक्त रूप से 94.33 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि इंटरमीडिएट में विशाल ने 91.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।

UP Board Class 10th 12th Result 2026 toppers in Shahjahanpur
हाईस्कूल की टॉपर भूमि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार की शाम को जारी कर दिए गए। शाहजहांपुर जिले में टॉपर्स की सूची में ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है। हाईस्कूल में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद की छात्रा भूमि सिंह, शहर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीर भारद्वाज और सेठ महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के सत्यदेव ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका शाक्य ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा शीतल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान पाया है।

Trending Videos


इंटरमीडिएट में माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज चिलौआ अल्हागंज के छात्र विशाल ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। पंडित रघुवर दयाल इंटर कॉलेज, चिलौआ के हिमांशु सिंह ने 91.60 अंक के साथ दूसरा और माता रमा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र अवनीश और यहीं की स्मृति त्रिवेदी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 42785 और इंटरमीडियट में 36724 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में 88.47 और इंटरमीडियट में 78. 60 प्रतिशत रहा परिणाम
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 88.47 प्रतिशत और इंटरमीडियट में 78.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। 18 अप्रैल से 12 मार्च तक 126 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा कराई गई थी। इंटरमीडियट में 36713 ने पंजीकरण कराया था। इनमें 35694 परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत अजमाई। परीक्षा में 28057 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 7637 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। इसी तरह हाईस्कूल में 42781 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 40313 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 35663 उत्तीर्ण हो गए, जबकि 4650 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।

भूमि ने छुआ सफलता का आसमान
ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ीं हाईस्कूल की छात्रा भूमि सिंह ने जिला टॉप कर इतिहास रच दिया। जलालाबाद के सेठ सियाराम इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि सिंह करीब आठ किलोमीटर दूर अपने गांव गुरुगवां से रोजाना आती-जाती हैं। उनके पिता वरुण प्रताप सिंह खेतीबाड़ी करते है और मां सिम्मी सिंह गृहिणी हैं। भूमि ने बताया कि नगर में ही उन्होंने एक कोचिंग ज्वाइन कर रखी थी जबकि सात से आठ घंटे उन्होंने रोजाना घर पर पढ़ाई की है। 

उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया से दूरी रखती हैं। कभी-कभार पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब देख लेतीं हैं। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठकर घरेलू काम में मम्मी का हाथ बंटाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। वह अपनी सफलता में माता-पिता के साथ कक्षाध्यापक छत्रपाल शर्मा का विशेष योगदान मानती हैं। भूमि सिंह को खेलकूद में विशेष रुचि नहीं है। उनकी इच्छा है कि सिविल सेवा में नौकरी हासिल कर जरूरतमंदों की सेवा कर सकें। 

हाईस्कूल टॉप-10

1. भूमि सिंह, 94.33 प्रतिशत, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, जलालाबाद
1. समीर भारद्वाज, 94.33 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधवनगर, शाहजहांपुर
1. सत्यदेव, 94.33 प्रतिशत, श्री महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर
2. अनामिका शाक्य, 93.17 प्रतिशत श्री मकरंद सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, कलान
3. शीतल, 93 प्रतिशत, श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज, कलान
4. वैभव मिश्रा, 92.83 प्रतिशत, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
4. सपिल कुमार, 92. 83 प्रतिशत, जनता आदर्श इंटर कॉलेज, गुनौरा, जलालाबाद
5. अनन्या सिंह, 92.67 प्रतिशत, आर्य महिला इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
5. सक्षम देव, 92.67 प्रतिशत, श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
6. प्रज्ञा द्विवेदी, 92.33 प्रतिशत, आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
7. राम पांडेय, 92.17 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव नगर, शाहजहांपुर
8. अखिल कुमार मिश्रा, 92 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां
9. हिमांशु, 91.83 प्रतिशत, श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज, कलान
9. अभिनंदन शुक्ला, 91.83 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधवनगर
10. अनूप राजपूत, 91.67 प्रतिशत, राममोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
10. राघव शर्मा, 91.67 प्रतिशत, राममोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
10. नितिन, 91.67 प्रतिशत, श्री एस. राम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, पल्हरी
10. आशीष कुमार, 91.67 प्रतिशत, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सिंघापुर पनई, बंडा

इंटरमीडियट टॉप-10

1. विशाल, 91.80 प्रतिशत, माता रामादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
2. हिमांशु सिंह, 91.60 प्रतिशत, पं. रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
3. अवनीश, 91 प्रतिशत, माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
3. स्मृति त्रिवेदी, 91 प्रतिशत, माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
4. राज भारद्वाज, 89.60 प्रतिशत, आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
5. रिया, 89.40 प्रतिशत, श्री सरताज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीनगर
6.अभिनव मिश्रा, 89.20 प्रतिशत, ठाकुर अभिलाख सिंह इंटर कॉलेज, अल्हागंज
7.शगुन सिंह, 88.60 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधवनगर
7. श्रेया यादव, 88.60 प्रतिशत, डॉ.सुदामा प्रसाद विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
8. शिंबू सलमानी, 88. 4 प्रतिशत, स्वामी सुभद्रा देवी मूलचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, हमजापुर
9. दृष्टि गुप्ता, 88 प्रतिशत, आचार्य राम मोहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
10. अंश मिश्रा, 87.90 प्रतिशत, ईडन पब्लिक इंटर कॉलेज, कोरोकुइयां



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed