{"_id":"69f0fddd7c87e6c98b05fbe6","slug":"young-biker-heading-to-wedding-procession-dies-after-collision-with-car-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171814-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरात में जा रहे बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरात में जा रहे बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंडा। एक बरात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे तीन युवक सोमवार की रात पूरनपुर मार्ग पर हसनापुर गांव के पास पीछे से आई कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आलमपुर पिपरिया गांव के 26 वर्षीय रजनीश कुमार की मौत हो गई।
आलमपुर पिपरिया निवासी रामसेवक का पुत्र रजनीश अपनी बाइक से गांव के ही सत्यपाल और सजपाल के साथ सिंघापुर पनई गांव में अपनी रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए रात करीब नौ बजे के बाद घर से निकला। हसनापुर के पास पीछे से आई कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई बाइक सवार तीनों युवक काफी दूर तक घिसट गए और कार भी अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेने के साथ घायल युवकों को अस्पताल भेजा। सजपाल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। सत्यपाल की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रजनीश की मौत से मां विमला देवी और भाई विपिन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
-- -- -- -
सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
रोजा। राजकीय मेडिकज काॅलेज में भर्ती रोजा के जमुही गांव की 65 वर्षीय गौरा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, आठ अप्रैल की रात नौ बजे अटसलिया स्थित नमकीन फैक्टरी से अपने बेटे दीपक के साथ मजदूरी कर घर जा रहीं थी। सड़क पार करने के दौरान वाहन की टक्कर से सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटे दीपक ने सोमवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मंगलवार को उनकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति बद्री प्रसाद की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में घायल की मौत के मामले में कार मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर एजेंसी के सामने बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से घायल हुए सहबेगपुर गांव के 42 वर्षीय अमरपाल की बदायूं के राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई। पुलिस ने वजीरगंज गांव के कार मालिक अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हादसे से पहले अमरपाल, गांव के ही ओमेंद्र के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उधर से निकली कार की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओमेंद्र का उपचार चल रहा है। इस बीच, अमरपाल के बहनोई फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र के गांव महमदियापुर निवासी वीरेंद्र ने कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
तिलहर। नौ दिन पहले लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल हुए पुरायूं गांव के 73 वर्षीय ओमकार की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बाबूपुर नगरिया गांव के बाइक चालक ओमेंद्र उर्फ कार्तिक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुरायूं निवासी निर्दोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 19 अप्रैल की शाम उनके पिता ओमकार नगर की साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, आरोपी ने लापरवाही से बाइक चलाते ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। 21 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X