खुटार। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि बेटियों के सशक्तीकरण के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है। इससे बेटियां दूसरों पर आश्रित नहीं रहेंगी। सांसद मंगलवार को खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्टीम लैब के लाेकार्पण के बाद छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के तहत बेटियों के सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। स्टीम लैब की स्थापना से बेटियों को विज्ञान, गणित, कंप्यूटर की तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
सांसद ने छात्राओं के साथ तकनीशियन से लैब की तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर बीईओ मृत्युंजय यादव, स्कूल की वार्डन किरन वाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, विजय शंकर अवस्थी, जोगा सिंह, जसवीर सिंह, देव पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन अवनीश मिश्र ने किया। संवाद
कमेंट
कमेंट X