{"_id":"69f79470d065a3e19e0e9d76","slug":"10-members-of-interstate-power-wire-cutting-gang-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-164694-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्युत तार काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्युत तार काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 04 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाबरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के करीब 25 क्विंटल वजन के 23 बंडल तार, घटना में प्रयुक्त तीन पिकअप, एक कार और तार काटने के उपकरण बरामद किए है।
इस गिरोह के छह सदस्य अभी पकड़ में नहीं आ सके। यह गिरोह दिल्ली एनसीआर के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।
एसपी एनपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बताया कि इस गिरोह में छह आरोपी और शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। गिरोह ने जिले में पिछले एक महीने में चार वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें 29 मार्च की रात में झिंझाना थाना क्षेत्र गांव टोड़ा के जंगल में छह खंबों की हाईटेंशन विद्युत लाइनों के तारों की चोरी की।
छह अप्रैल को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के जंगल से और आठ अप्रैल की रात को कांधला क्षेत्र के गांव कनियान में विद्युत लाइन के तार चोरी किए। इसके अलावा 17 अप्रैल को बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू से हाईटेंशन लाइन के करीब 1200 मीटर तार चोरी किया था। इस गिरोह द्वारा जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में भी तार चोरी की वारदातें की गई। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। nदिन में रेकी और रात में करते थे तार चोरी : एसपी ने बताया कि तार चोरी करने वाले गिरोह में दिल्ली, हरियाणा व यूपी के लोग शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के लोग कार से दिन में सुनसान इलाके वाले जंगलों में रेकी कर हाईटेंशन विद्युत लाइनों को चिह्नित करते थे।
रात को वाहनों से मौके पर पहुंचते थे और विद्युत खंभों से हाईटेंशन तारों को इलेक्ट्रॉनिक वायर कटर मशीन, ब्लेड तथा सुरक्षा के लिए दस्तानों का उपयोग कर तारों को काटते थे। चोरी किए गए तारों को उस समय न ले जाकर जंगल में छिपाकर रखते थे और मौका देखकर वाहनों में लादकर ले जाते थे। चोरी के तारों को दिल्ली में कूकर फैक्टरी व अन्य स्थानों पर बेचते थे। बताया कि दिल्ली निवासी दीपक गुप्ता, नीतीश का तीसरा भाई जितेंद्र भी तार चोरी में शामिल है।
Trending Videos