सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused of stealing from tube wells arrested

Shamli News: नलकूपों पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing from tube wells arrested
शामली कोतवाली में गिरफ्तार नलकूपों पर चोरी करने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चार गांवों में नलकूपों से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया 990 ग्राम तांबे का तार, 1800 रुपये और उपकरण बरामद किए।
Trending Videos

एसपी एनपी सिंह ने रविवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐरटी व गांव काबड़ौत में 21 फरवरी की रात को, 24 मार्च की रात को गांव बलवा से और दो मई की रात को गांव लांक के जंगल में स्थित नलकूपों से केबल, स्टार्टर व कटआउट आदि सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली में किसानों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपी दीपक उर्फ विक्की व अश्वनी उर्फ गोलू निवासी गांव भभीसा थाना कांधला को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 990 ग्राम तांबे का तार, चोरी किए सामान को बेचकर उससे प्राप्त 1,800 रुपये, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण प्लास, पेंचकस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed