{"_id":"69ee578286a497d0ad0a5c66","slug":"after-attacking-a-teenager-with-a-knife-the-youth-hanged-himself-shamli-news-c-26-1-sal1002-164230-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किशोरी पर चाकू से हमला कर युवक फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किशोरी पर चाकू से हमला कर युवक फंदे से लटका
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
ओदरी गांव में युवक की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में साथ चलने से इंकार करने पर युवक ने किशोरी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
पुलिस के अनुसार करीब 20 वर्षीय नसीम हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण में रोलर चलाने का काम करता था, कुछ दिन पहले वह घर आया था। रविवार दोपहर वह एक किशोरी के घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा।
बताया जा रहा है कि लड़की द्वारा मना करने पर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो युवक भाग निकला। परिजनों द्वारा किशोरी पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
वारदात के बाद युवक नसीम अपने घर लौट आया और पंखे पर फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नसीम के बहनोई असजद ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X