सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Assembly Estimates Committee summoned the absent EO to Lucknow.

Shamli News: विधानसभा प्राक्कलन समिति ने गैरहाजिर ईओ को लखनऊ तलब किया

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Assembly Estimates Committee summoned the absent EO to Lucknow.
उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति की कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल पदा​धिकारी और
विज्ञापन
शामली। विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति ने रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
Trending Videos

बैठक के दौरान शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी के अनुपस्थित पाए जाने पर सभापति ने उन्हें लखनऊ में समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में कई विभागों द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित मामलों की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति मुकेश चौधरी ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में गंभीरता दिखाएं ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
बैठक में समिति के सदस्य लक्ष्मीराज सिंह, डॉ. मंजू सिवाच और शाहिद मंजूर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप भी मौजूद रहे। समिति ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनके उत्पादों की सराहना की गई। लड्डू गोपाल की ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को वृंदावन जाकर ऑर्डर प्राप्त करने की सलाह भी दी गई।
सभापति ने निर्देश दिए कि भूमि पूजन, शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। पंचायत विभाग को गांवों में लाइब्रेरी और ओपन जिम स्थापित करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान ओवररेटिंग और अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। समिति ने विभिन्न योजनाओं के तहत नाम, कार्यदायी संस्था, स्वीकृति वर्ष, पूर्णता की तिथि, स्वीकृत धनराशि, व्यय और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम न्यायिक सोहनलाल, डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed