{"_id":"69f106fe0405b2bd0508f249","slug":"now-kairana-police-will-investigate-monu-murder-case-shamli-news-c-26-1-sal1002-164365-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब कैराना पुलिस करेगी मोनू हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब कैराना पुलिस करेगी मोनू हत्याकांड की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड में परिजन सीबीआई जांच और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच मामले की जांच अब कैराना पुलिस को सौंप दी गई है।
दो दिन पूर्व कश्यप समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। कश्यप एकता समिति के जिला अध्यक्ष मोहित कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई थी।
मृतक के बाबा श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना की गहनता से जांच नहीं की और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद नहीं किया गया। उनका कहना है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है।
परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मामले का सही खुलासा नहीं होता और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कैराना पुलिस को सौंप दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X