{"_id":"69f19a3dd51ad45a910a9f2e","slug":"video-shamli-massive-fire-caused-by-short-circuit-destroys-house-and-shop-in-jhinjhana-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
शामली जनपद में झिंझाना के गांव नोनागली में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान और उससे सटी परचून की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान और दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ललित जैन और डॉ. श्रीपाल जैन के मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। ग्रामीणों ने लपटें उठती देख दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे में एलईडी टीवी, कूलर, घरेलू सामान और दुकान का पूरा माल जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास के दौरान गांव निवासी जुनैद घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है और घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।