Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली
शामली के हसनपुर लुहारी क्षेत्र में ईदगाह के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिवार में नवजात बेटी के जन्म और बेटे के जन्मदिन की खुशी एक ही पल में मातम में बदल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिले के हसनपुर लुहारी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ईदगाह के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक
परिजनों के अनुसार 28 वर्षीय टोनी मंगलवार शाम किसी काम से हसनपुर लुहारी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नांगल गांव के पास ईदगाह के निकट पहुंचा, उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर उसे शामली सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव
खुशियां मातम में बदलीं
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मंगलवार का दिन परिवार के लिए बेहद खास था। घर में नवजात बेटी का जन्म हुआ था और उसी दिन टोनी के बड़े बेटे का जन्मदिन भी था। परिवार जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन हादसे की खबर ने खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टोनी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अपने पीछे वह एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X