सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SIB raids plastic pipe unit, spends three and a half hours scrutinizing records

Shamli News: प्लास्टिक पाइप इकाई पर एसआईबी का छापा, साढ़े तीन घंटे खंगाले रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
SIB raids plastic pipe unit, spends three and a half hours scrutinizing records
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर मंडल से आई एसआईबी टीम ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ कैराना रोड स्थित कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक पाइप इकाई पर छापा मारा। टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक इकाई में रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की।
Trending Videos

बताया गया कि इससे पहले भी तीन दिन पूर्व मेरठ से केंद्रीय उत्पाद शुल्क (जीएसटी) टीम ने इसी इकाई पर छापा मारकर कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गई थी। मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर एसआईबी टीम ने डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार पांडे के नेतृत्व में दोबारा कार्रवाई करते हुए कागजात खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे की सूचना मिलते ही लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष एवं साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल अन्य उद्यमियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि छापे के नाम पर उद्यमियों को परेशान किया जा रहा है।
हालांकि संबंधित औद्योगिक इकाई के संचालक का कहना है कि जांच के दौरान टीम को कोई खामी नहीं मिली है। वहीं, एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार पांडे ने छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed