{"_id":"69c2e54e2dc9b7f1640a1e08","slug":"after-marrying-fraudulently-he-tried-to-burn-his-wife-shamli-news-c-26-1-sal1001-161999-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धोखे से शादी कर पत्नी को जलाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धोखे से शादी कर पत्नी को जलाने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। चार बच्चों के पिता ने खुद को अविवाहित बताकर एक युवती से धोखे से शादी कर ली। बाद में सच्चाई सामने आने पर विरोध करने पर पति और सास ने पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला बेगमपुर निवासी सहरून ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला शेखजादगान निवासी आसिफ ने खुद को अविवाहित बताकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 17 नवंबर 2025 को आसिफ ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में उससे शादी कर ली। वर्तमान में वह मोहल्ला बेगमपुर में किराए के मकान में रह रही है। उसके तीन माह की एक बच्ची है और वह गर्भवती भी है। पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आसिफ पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। इस बात का विरोध करने पर पति आसिफ, देवर गुलजार व फरहान तथा सास नूर निशा निवासी कांधला उसके साथ मारपीट की।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे पति आसिफ और सास नूर निशा उसके घर पहुंचे और उस पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि पति ने लाठी से वार कर उसका हाथ तोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos