सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gas news

Shamli News: एक कनेक्शन पर अगर दो सिलिंडर तो 35 दिन होगी बुकिंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
gas news
विज्ञापन
बागपत। एक कनेक्शन पर अगर दो गैस सिलिंडर पंजीकृत हैं तो उनकी बुकिंग 25 की जगह 35 दिन में होगी, जबकि एक सिलिंडर वाले कनेक्शन की 25 दिन में बुकिंग हो जाएगी। गैस सिलिंडर वितरण के लिए गैस कंपनियों ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी की है, जिससे जिले के लाखों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी।
Trending Videos


अमेरिका-इस्राइल और अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से गैस सिलिंडरों को लेका मारामारी मची हुई है। इसको लेकर गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। मंगलवार को गैस कंपनियों की बैठक में नई गाइडलाइन जारी की गई। इसमें गैस सिलिंडर वितरण करने के नियम भी बदले गए हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलिंडरों की बुकिंग के लिए 45 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा घरेलू गैस कनेक्शन धारकों के सिलिंडरों को लेकर नियम जारी किया गया है। इसमें उपभोक्ता के गैस कनेक्शन पर अगर एक सिलिंडर पंजीकृत है तो उनकी बुकिंग पहले से निर्धारित 25 दिन में हो जाएगी। अगर गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर पंजीकृत हैं तो उनकी बुकिंग 35 दिन में की जाएगी। शहर निवासी राजू, विकास, आकाश आदि ने बताया कि इस नियम से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी क्योंकि अधिकांश लोगों के घरों में दो सिलिंडर वाले गैस कनेक्शन हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
गैस एजेंसियों पर सिलिंडर वितरण करने के नियम बदले गए हैं। इससे उपभोक्ताओं के साथ एजेंसी संचालकों की परेशानी बढ़ेगी। इस पर आपत्ति जताकर गैस कंपनी को मेल भी भेजी गई है क्योंकि अधिकांश परिवारों के सदस्यों की संख्या पांच से अधिक है, जिनके यहां एक और दो सिलिंडर वाले कनेक्शन हैं ऐसे में खपत बराबर रहेगी, जबकि बुकिंग 25 की जगह 35 दिन में होगी।
-अजय चौहान, अध्यक्ष, बागपत इंडेन एलपीजी फेडरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed