अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल जेल से गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कांफ्रेंस से पेशी, पुलिस रिमांड की तैयारी
अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। शामली पुलिस ने उसे आरोपी बनाया है और अब पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई। शामली पुलिस ने उसे हत्याकांड में आरोपी बनाया है। अब पुलिस उससे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
बी वारंट के लिए किया था आवेदन
अंकित बालियान हत्याकांड में राकेश उर्फ पंपू की भूमिका सामने आने के बाद शामली पुलिस ने पिछले बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन किया था। अदालत ने पंपू को पेश करने के लिए तारीख तय की थी, लेकिन करनाल जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते उसे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; दो दिन राहत के आसार नहीं
सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
पंपू के संगठित अपराध से जुड़े होने के कारण उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने की मांग की गई थी। इसके बाद अदालत ने 10 सितंबर की तारीख तय की थी। बृहस्पतिवार को करनाल जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंपू की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। इसके बाद उसे अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया।
पुलिस रिमांड के लिए देगी आवेदन
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि राकेश पंपू की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेशी हुई है। उन्होंने बताया कि अब पंपू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा।
पुलिस रिमांड मिलने के बाद जांच टीम पंपू से अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े संपर्कों, साजिश और अन्य आरोपियों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर सकती है। पुलिस पहले से सामने आए संपर्कों और आरोपियों के बीच कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
इससे पहले भी टली थी पेशी
अदालत ने पिछले सोमवार को पंपू को तलब किया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से करनाल जेल प्रशासन उसे लेकर अदालत नहीं पहुंच सका था। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी का रास्ता अपनाया गया।