फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baghpat: Burnt Body of Unidentified Woman Found Stuffed in a Sack Near Highway

Baghpat: झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला महिला का जला शव, कपड़े से बंधा था शरीर, नहीं हुई पहचान

Thu, 13 Aug 2026 02:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास झाड़ियों में बोरे के अंदर महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Baghpat: Burnt Body of Unidentified Woman Found Stuffed in a Sack Near Highway
शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला बहलोलपुर-काठा के पास बृहस्पतिवार दोपहर झाड़ियों में बोरे के अंदर महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवाया। इसके अंदर कपड़े से बंधा महिला का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला शव
पुलिस के अनुसार महिला का शव बोरे के अंदर था और वह जला हुआ था। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: लोगों को समाज सुधार का पाठ पढाकर खुद अपराध कर रहा था साधु, मंदिर में आखिर क्यों बनवा रहा था सीक्रेट रूम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Baghpat: Burnt Body of Unidentified Woman Found Stuffed in a Sack Near Highway
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों से कराई गई पहचान की कोशिश
पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला का शव झाड़ियों में बोरे के अंदर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला का शव यहां किसने और कब लाकर फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed